Rashtriya Arya Nirmatri Sabha- A brief History
प्रथम अधिवेशन:
राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा की परिकल्पना संवत २०६० में गुरुकुल Tatesar-जोंति दिल्ली में की गई| दिसंबर २००३ में आर्य समाज के मूर्धन्य विद्वान आचार्य परमदेव मीमांसक जी के आह्वान पर दिल्ली में आर्यों, आर्य विद्वानों, आचार्यों, सन्यासियों का सप्त दिवसीय अधिवेशन हुआ| जिसमें आर्य समाज की वर्तमान स्थिति पर व्यापक चर्चा हुई| अधिवेशन में आर्य प्रचार-प्रसार को गति देने का निर्णय हुआ| जन जन तक, विशेषकर युवाओं को आर्य विद्या से औत प्रोत करने का निर्णय लिया गया| अधिवेशन में युवाओं के लिए आर्य प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन की महता पर बल देते हुए आचार्य परमदेव मीमांसक जी ने पाठ्यक्रम तैयार करने का उत्तरदायित्व स्वयं अपने कन्धों पर ले लिया एवं सभी आर्यों, आचार्यों, विद्वानों, सन्यासियों ने इस अभियान को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया| detail http://aryanirmatrisabha.com/
विशेष बैठक और फिर:
आर्य केंद्रीय सभा, करनाल के प्रधान आर्य लोकनाथ जी के निवास पर एक विशेष बैठक का आयोजन हुआ, जिसमे आर्य लोकनाथ जी ने स्वयं को आर्य प्रचार-प्रसार अभियान हेतु समर्पित कर दिया| इसके बाद करनाल से आर्य प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन प्रारंभ हुआ| देश-प्रदेश में शिविरों का आयोजन आगे बढ़ा| उत्तर-प्रदेश, हिमाचल, दिल्ली में आर्य प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुए| त्रिदिवसीय आवासीय शिविरों में आर्य आचार विचार को व्यापक रूप से बताया जाने लगा| सोये पड़े आर्य समाज ने करवट ली और आर्य विद्या की महता को समझा| स्वाध्याय में आगे बढ़ चुके आर्यों के लिए सप्त दिवसीय शिविरों का विशेष आयोजन किया गया|
detail http://aryanirmatrisabha.com/
एक विशेष अधिवेशन:
२००६ में आर्य समाज नैनीताल में प्रशिक्षित आर्यों के लिए १० दिवसीय-एक विशेष अधिवेशन का आयोजन किया गया| इस अधिवेशन में आर्यों की वर्त्तमान स्थिति, आर्य विद्या की महता, आर्य सभ्यता की रक्षा, भावी कार्य योजना पर व्यापकं चर्चा की गयी| अधिवेशन में आर्य निर्माण की गति को तीव्र करने का निर्णय लिया गया| प्रत्येक ग्राम, नगर तक आर्य सिद्धांतों को पंहुचने का संकल्प लिया गया| त्रिदिवसीय शिविरों को द्विदिवसीय सत्रों में परिणित करने पर विचार हुआ| और यह अभियान सफलता पूर्वक आगे बढ़ने लगा|
http://aryanirmatrisabha.com/
स्वराज्य यज्ञ, आचार्य गुरुकुल एवं सभा का पंजीकरण:
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा २०६५ को गुरुकुल टटेसर-जोंती, दिल्ली में स्वराज्य यज्ञ का आयोजन किया गया| इस यज्ञ में विशिष्ट आर्यों को आमंत्रित किया गया| स्वराज्य की महता पर व्यापक चर्चा हुई| स्वराज्य प्रतिस्थापना का संकल्प लेते हुए "आचार्य गुरुकुल" की स्थापना की गयी, जिसमे लगभग १० आर्यों ने आवेदन किया| इसी दिन राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा को पंजीकृत करवाने का निर्णय हुआ| प. लोकनाथ जी, करनाल को अध्यक्ष एवं आर्य अशोक पाल जी, करनाल को सभा के महासचिव का प्रभार सौंपा गया| द्विदिवसीय आर्य प्रशिक्षण सत्रों में व्यापक गति आई| आर्य निर्माण राष्ट्र निर्माण का कार्य आगे बढ़ने लगा|
http://aryanirmatrisabha.com/
राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन, जींद:
संवत २०६९ में हरियाणा के जींद जनपद में राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन का आयोजन किया गया| इस सम्मलेन में लगभग २०,००० आर्यों आर्याओं ने भाग लिया| हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान एवं अन्य प्रान्तों से युवाओं ने बढ़ चढ़ का भाग लिया| यह सम्मलेन आर्य निर्माण इतिहास में मील का पत्थर है| पश्चात् प्रांतीय आर्य निर्मात्री सभाओं का गठन हुआ|
http://aryanirmatrisabha.com/
आर्य सम्मलेन तालकटोरा, दिल्ली:
अगले वर्ष दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम में आर्य सम्मलेन का आयोजन किया गया| इस सम्मलेन में अंतर्राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा का गठन किया गया|
http://aryanirmatrisabha.com/
अधिक जानकारी हेतु आधिकारिक http://aryanirmatrisabha.com/ अवश्य देखें|
जय आर्य
ReplyDeleteजय आर्यावर्त
अति उत्तम प्रयास...
ReplyDeleteउत्तम जानकारी
ReplyDeleteVery good but where is in Patna please let me know the address
ReplyDeleteजय आर्य जय आर्यावर्त
ReplyDeletePlay Casino Site In Nigeria
ReplyDeleteWhat's more, you can get to play at Casino site in Nigeria by following the steps luckyclub below. 1. Download the App. 2. You can register with one of our recommended online casinos. 3. Download the App. 4. You can
Hard Rock Casino And Hotel Near Fort Myers, Florida
ReplyDeleteFort Myers, 구리 출장샵 FL. 6382. Hotel. The hotel is situated within 태백 출장샵 the 군포 출장샵 iconic Hard Rock Hotel, which opened 아산 출장마사지 on April 28, 1992 남원 출장샵 and today is owned by Hard Rock